पिपलानी पुलिस की बडी कार्यवाही , आईपीएल.क्रिकेट मेच पर सट्टा लगाते हुए दो आरोपी गिरफ्तार
भोपाल,29 सितम्बर 2020 एमपी मीडिया पाइंट
- आई.पी.एल.क्रिकेट मेच पर सटोरियो द्वारा सट्टा खेला जा रहा है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, निर्देशों के पालन में निरीक्षक चैनसिंह रघुवंशी द्वारा एक टीम गठित की गई, टीम द्वारा 28.सितम्बर 2020 क्रिकेट का आई.पी.एल.को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि एनसीसी ग्राउन्ड पिपलानी में एकांत में कार क्र . एमपी 04 सीएल 1159 में 02 लडके मोबाईल से आईपीएल क्रिकेट मेच पर सट्टा खेल कर रहे थे कि सूचना की तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ के पहुंचा देखा कि दोनो लडके क्रिकेट आईपीएल पर रूपये पैसौ का दाव लगाकर मोबाईलो पर सट्टा खेल रहे थे तथा अंको से एक रजिस्टर पर नोट कर रहे थे जिन्हे कार सहित पकडा व उनकी तलाशी ली गई , जिसमे एक रजिस्टर जिस पर कृष्णानंद ओझा लिखा है जिसमें दिनांक 19/09/20 से 28/09/20 तक आईपीएल क्रिकेट मेच अलग - अलग टीमो के नाम पर हारजीत का दाव लगाकर रूपये पैसो को अंको से लिखकर सट्टा का हिसाब लगभग 05 लाख रूपये के करीबन लेख है तथा उसमे से आरोपी कृष्णानंद ओझा पिता स्व . रविशंकर ओझा उम्र 39 साल निवासी म.नं. बी -512 जीवन विहार अपार्टमेंट गुलमोहर कालोनी भोपाल के पास से एक कार क्र . एमपी 04 सीएल 1159 व रजिस्टर को व 05 मोबाईल फोन अलग अलग कंपनी के तथा नगदी 2900 / - रूपये व लीड पेन को उपरोक्त साक्षीयो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया ।
आरोपी रिषीदेव सिंह पिता इन्द्र बहादुर सिंह उम्र 30 साल निवासी म.नं. 24 अशोक नगर कालोनी थाना ऐशबाग भोपाल के कब्जे से एक मोबाईल फोन एवं 570 / - रूपये लीड पेन के साथ उपरोक्त साक्षियों के समक्ष जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया। आरोपीगणो द्वारा चल रहे आई.पी.एल. क्रिकेट मेच की अलग अलग टीमो पर हारजीत का दाव लगाकर सट्टा खिलाते हुए पकडे गये जिनके पास से एक रजिस्टर जिसमें उनका 19.09.20 से 28.09.2020 तक का लाखो रूपये का सट्टा लिखने हिसाब व नगदी 3470 रू .05 मोबाईल फोन एक कार जप्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी 1.कृष्णानंद ओझा पिता स्व . रविशंकर ओझा उम्र 39 साल निवासी म.नं. बी -512 जीवन विहार अपार्टमेंट गुलमोहर कालोनी भोपाल । 2.रिषीदेव सिंह पिता इन्द्र बहादुर सिंह उम्र 30 साल निवासी म.नं. 24 अशोक नगर कालोनी थाना ऐशबाग भोपाल । कुल मसरूका - लगभग 05 लाख रूपये का जप्त किया गया है ।


Post A Comment: