आष्टा कुशवाह समाज की प्रबंध समिति ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा,
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मे सतना जिला अंतर्गत थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग
आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट
राजपति कुशवाह को गोली मारकर हत्या के आरोपी थाना प्रभारी विक्रम पाठक एवं उनके सहयोगियों के ऊपर धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कराने एवं उनकी बेटी को शासकीय नौकरी दिलाने तथा परिवार को एक करोड़ का मुआवजा राशि दिलवाने की बात कही, और कहा कि सस्पेंड से काम नहीं चलेगा, दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए।
वही पटेल किशोरीलाल कुशवाह , नवनियुक्त कुशवाह समाज पटेल आष्टा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन को पढकर अनुविभागीय अधिकारी को सुनाया।
जिसमे बताया गया कि सतना जिला अंतर्गत सिंहपुर थाना मे थाना प्रभारी विक्रम पाठक द्वारा थाने के अंदर शराब पीकर झूठी रिपोर्ट पर लाए गए राजपति कुशवाह को गोली मारकर हत्या कर दी गई उनकी हत्या से समाज के अन्दर रोष व्याप्त है कुशवाह सामाज प्रबंध समिति तह. आष्टा म.प्र. यह मांग करती है कि गोली मारने वाले थाना प्रभारी आरोपी विक्रम पाठक व अन्या पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए एवं इनके उपर धारा 302 के तहत माामला पंजीबद्ध किया जाए इसके साथ थाना प्रभारी के सहयोगियों को भी आरोपी बनाया जाए तथा राजपति कुशवाह की बेटी को शासकीय नौकरी दी जाए एवं उनके परिवार को एक करोड रूपये का मुआवजा दिया जाए जिससे कि पीडित परिवार अपना जीवन यापन सही ढंग से कर सके अगर कुशवाह समाज प्रबंध समिति तह. आष्टा मध्यप्रदेश की ये मांग पूरी नही की गई तो कुशवाह समाज प्रबंध समिति पूरी तहासील के अंदर आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करेगी।
ज्ञापन देने वालों मे कुशवाह समाज प्रबंध समिति के प्रमुख नरेन्द्र कुशवाह, हेमराज कुशवाह कोषाध्यक्ष, मोहन लाल कुशवाह सरपंच, युवा अध्यक्ष नरेन्द्र कुशवाह पटेल बाबूलाल कुशवाह अध्यक्ष प्रबंध समिति तह.आष्टा, विनोद कुशवाह, मोहन कुशवाह पटेल, जगदीश कुशवाह लवकुश जयंती के पूर्व अध्यक्ष, शिवचरण कुशवाह, नानकपुर, हुकम बाबूजी ,गोपाल कुशवाह, सुरेश कुशवाह, राहुल कुशवाह, भगवानदास कुशवाह हम्मला संघ अध्यक्ष , मना बाबू कुशवाह, रवि कुशवाह, आकशा कुशवाह मुकेष कुशवाह, राकेश कुशवाह, गोकुल ,प्रतिक, सुरेश कुशवाह एवं सभी कुशवाह बंधु उपस्थित थे ।


Post A Comment: