18 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई,
वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 225
सीहोर 04 सितंबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट 
        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि  आज 18 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर के नरेन्द्र नगर से 5 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। नसरुल्लागंज के लाड़कुई से 1, आष्टा से 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो अरनियाराम, सिद्धिकगंज एवं जावर के निवासी हैं।  व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है एवं बुदनी के 6 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। जिले में कोरोना पॉजीटिव/एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 225 है। आज 10 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमें बुदनी के 6, आष्टा के 3 तथा नसरुल्लागंज से 1 व्यक्ति शामल है। जिले में अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 501  है। जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 20 है।
Share To:

Post A Comment: