सोयाबीन की खराब फसल से चिंतित! किसान पुत्र ने लगाई फांसी,खेत स्थित आम के वृक्ष पर टंगा मिला शव..
मृतक
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
सोयाबीन की बिगड़ी फसल से अब लगातार जनहानि के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। दो दिन पूर्व इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुड़भेला मे कृषक बाबूलाल वर्मा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की थी वहीं आज इछावर मे एक किसान पुत्र ने फांसी लगाकर अपने जीवन की इहलीला समाप्त कर ली।
जानकारी अनुसार 23 वर्षीय सुरेंद्र वर्मा पिता लखनलाल वर्मा निवासी लालबाग, इछावर ने अपने खेत स्थित आम के वृक्ष पर फांसी लगाई।सुरेंद्र कोठरी के समीप स्थित एक निजि फेक्ट्री मे नौकरी करता था और दो-तीन दिन से इछावर आया हुआ था। कल 4 सितंबर को वह खेत पर गया और उसने फसल देखकर अपने पिता के समक्ष चिंता जाहिर की। पिता लखनलाल तब नहीं जानते थे कि बेटे की यह चिंता दरमियानी रात चिता सजाने वाली भी साबित हो सकती है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि कल रात वह खेत से दूध काड़कर घर आया और वापस खेत पर ही चला गया। सुबह जब घरवाले खेत पर गए तो नरेंद्र का शव फांसी पर लटका हुआ था।
बता दें कि नरेंद्र अपने माता-पिता की एक पुत्री के अलावा इकलौता बेटा था और इछावर से तीन किलोमीटर दूर उसके पिताजी के पास मात्र दो-तीन एकड़ जमीन है जिससे बमुश्किल परिवार का लालन-पौषण चलता था।
घटना के बाद पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल,कांग्रेस नेता ब्रजेश पटेल,अजय खोकर,राधेश्याम पार्षद आदि ने मृतक के घर पहुंच गहरी संवेदना व्यक्त की। और परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दिए जाने की सरकार से मांग की।जानकारी अनुसार कल 6 सितंबर को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. बलवीर तोमर भी इछावर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगे।


Post A Comment: