जान से मारने की नियत से हमला करने वाले एक और आरोपी को भेजा जेल...

शाजापुर,  एमपी मीडिया पाइंट 

जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी शुजालपुर धीरज कुमार  द्वारा आरोपी अब्‍बु उर्फ अबीरूददीन पिता नुरू‍ददीन उम्र 30 वर्ष निवासी नरोला का जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।

संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार दिनांक 24/07/2020 को करीब सुबह 10 बजे फरियादी अजय अपने घर के अंदर था। उसके घर के सामने शीतला माता का ओटला है। वहां पर रास्‍ते व मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा था तभी फखरूद्दीन, पप्‍पू और कल्‍लू हाथ में फर्सी व तलवार लेकर आये और फरियादी को घर के अंदर से बाहर निकाला और बोले कि रास्‍तें में पत्‍थर क्‍यों डाल रखे है,इस बात को लेकर गलियां  दी। गाली देने से मना करने पर आरोपीगण ने उसके साथ मारपीट की। फरियादी चिल्‍लाया तो विजय, धन्‍नजय, संजय आये तो आरोपीगण और उनके साथियों ने भी मारपीट की। सभी आरोपीगण ने एकमत होकर हमला किया तथा जान से खत्‍म करने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट फरियादी ने थाना शुजालपुर सिटी पर की। आज दिनांक 05/09/2020 को न्‍यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।

-------------------------------------------------

 

260 किलो डोडा चूरा के आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त... 

  शाजापुर,  एमपी मीडिया पाइंट 

 न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट शाजापुर द्वारा आरोपी धीरप सिंह सोंधिया पिता राघु सिंह निवासी ग्राम काचरिया बडोद जिला आगर मालवा का जमानत आवेदन गुरुवार को निरस्त किया गया।

जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि,   मुखबिर सूचना मिलने पर थाना बड़ोद के उप निरीक्षक सुशील वर्मा ने सरकारी बलड़ें पर जंगल  में ककडेल झलारा रोड के पास पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 14 जी सी 0508 को लावारिस संदिग्ध हालत में खेड़े हुए देखा। उक्त वाहन में 13 बोरियों में लगभग 260 किलो डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। शासन की ओर से आपत्ति एमएल शर्मा लोक अभियोजक शाजापुर ने वी सी  के माध्यम से की।
Share To:

Post A Comment: