पॉवर मेक कंपनी का ठेका निरस्त करने खनिज विभाग ने लिखा शासन को पत्र,
हर दिन अवैधानिक तरीके से कंपनी कर रही रेत का उत्खनन व परिवहन

नसरुल्लागंज,  एमपी मीडिया पाइंट 

लगातार नर्मदा नदी से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर पॉवर मेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा शासन को हर रोज राजस्व का नुकसान किया जा रहा है। कंपनी द्वारा नसरुल्लागंज क्षेत्र के नर्मदा तटीय रेत घाटो से जेसीबी व पोकलेन से रेत का उत्खनन कर वाहन चालकों को जहाजपुरा की रायल्टी जारी की जा रही थी। जितने में कंपनी को ठेका दिया गया था उससे कही ज्यादा की सड़कें कंपनी द्वारा खराब की जा चुकी है। लगातार मिलती शिकायतों के मद्देनजर जिला खनिज विभाग द्वारा राज्य शासन को एक पत्र लिखा गया है। जिसमे उल्लेख किया गया है कि पॉवर मेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा अवैधानिक रूप से कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते शासन को पत्राचार के कंपनी का ठेका निरस्त किये जाने को लिखा गया हैं। 

        उल्लेखनीय है कि एनजीटी व जिला कलेक्टर द्वारा वर्षा अवधि 15 जुलाई से 25 सितम्बर तक वैधानिक रूप से नर्मदा नदी से रेत निकालने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके पावर मेक कंपनी नसरुल्लागंज के तहत आने वाले समस्त रेत घाटो से जेसीबी व प्रोकलेन मशीन से हर दिन व रात खुदाई कर 500 से अधिक डम्फर रेत निकालकर जहाज़पूरा की रायल्टी से इस कारोबार को कर रही है। जबकि कंपनी के पास नसरुल्लागंज क्षेत्र में कही भी कोई रेत का वैधानिक स्टॉक नही है। बाबजूद कंपनी द्वारा हर रोज यहां से सेकड़ो डम्पर रेत निकालकर 1000 रुपए से 1400 रुपए घन मीटर की रायल्टी वाहन चालकों को देती चली आ रही है। 

इन गांव की सड़कों हुई खराब

रेत माफिया ने क्षमता से अधिक रेत का परिवहन कर सीहोर से नसरुल्लागंज सड़क को नही तोड़ा बल्कि नसरुल्लागंज से गिल्लौर, मनास्या, सेमलपानी, महागांव, निम्नागांव, गोरखपुर, वासुदेव, श्यामपुर, निमोटा, नारायणपुरा की सड़कों का भी नामो निशान मिटा दिया है। जितना का ठेका सरकार ने पॉवर मेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। उससे 2 गुना अधिक की सड़क रेत के वाहनों से टूट चुकी है। जिनमे अनुमानित 100 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। 
4 घंटे तक रुके रहे वाहनों के पहिये
बिजला से छिदगांव मार्ग इतना ज्यादा बदहाल हो चुका है यह सड़क अब बची ही नही है। आलम ये है कि लगभग 400 मीटर तक 2 फिट के गड्ढे बन चुके है जिनमे ना केवल चार पहिया बल्कि दोपहिया वाहन भी नही निकल पा रहे है। यही कारण है कि पिछले 5 दिन से यहां हर मिनट जाम के हालात निर्मित होते जा रहे है। शुक्रवार को तो 4 घण्टे से भी अधिक समय तक लगे जाम ने आम नागरिकों को परेशान कर लिया। वाहन निकालने में माफिया खुद अपनी जेसीबी से सड़क पर गड्ढे करते नजर आए। 

यह कहते हैं अधिकारी 

इस सम्बंध में जिला खनिज अधिकारी राजेन्द्र परमार ने बताया कि विभाग द्वारा शासन को पत्र लिख कर पॉवर मेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ठेका निरस्त किये जाने के लिए पत्र लिख दिया गया है। कंपनी अवैधानिक तरीके से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर रही है।
Share To:

Post A Comment: