कंटेनमेंट एरिया पर नज़र नहीं...जब-तब जारी रहती आवाजाही,
लोगों को यह तक पता नहीं कि सूचना किस विभाग को दें...


सीहोर/इछावर   एमपी मीडिया पाइंट 


मंगलवार को सीहोर जिले मे 39 नए व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जिले मे कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या मे लगातार वृद्धि होती जा रही है। किसी क्षेत्र को सील करने और खुलवाने के अधिकार सिर्फ़ जिला प्रशासन को हैं, स्वास्थ्य विभाग को नहीं ...पुलिस की नैपेदारी भी महत्वपूर्ण है। 
लेकिन देखने मे आ रहा है कि कंटेनमेंट एरिया घोषित करना महज औपचारिकता बनकर रह गई है क्योंकि इन क्षेत्रों मे लोगों की आवाजाही 24 घंटे बनी रहती है।
सैम्पल लेने,भेजने का काम स्वास्थ्य विभाग बखूबी निभा रहा है जिसका नतीजा सामने है कि दूर-दराज़ के ग्रामीण भी कोरोना संक्रमित होकर सामने आ रहे हैं लेकिन प्रशासन का ध्यान सिर्फ़ खानापूर्ति बनकर रह गया है।
इछावर मे अबतक जितने भी इलाके सील किए गए वहां जब-तब लोगों की आवाजाही  देखी गई। हद तो तब हो गई जब जनता ने कोरेंटाइन परिवार के लोगों को सड़कों पर बेखौफ घूमते-फिरते देखा। सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई, लेकिन उनका साफ कहना रहा कि इलाके सील करना-खुलवाना उनके अधिकार क्षेत्र मे नहीं आता। पब्लिक ने मीडिया को बताया कि नियमों के पालन मे यदि ढील बरती गई तो भविष्य मे मरीजों की संख्या मे तेजी से बढ़ोत्तरी संभव है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
Share To:

Post A Comment: