डायरी पंचायत ----------------
जिम्मेदारों की उदासीनता की हकीकत बयान कर रहा ग्राम गोदीअंतिम संस्कार के लिए प्लास्टिक की पन्नी का सहारा...
आष्टा/दिनेशशर्मा एमपी मीडिया पाइंटआष्टा जनपद पंचायत की लोरास खुर्द के ग्राम गोदी को देखने पर अहसास हुआ कि यह गाँव आज भी सभी बुनयादी सुविधाओ से पूरी तरह वंचित है ।
मरने वाले को तरीके से 2 गज छाया वाली जमीन भी मय्यसर नही है । अन्य मौलिक सुविधाओं के हाल यह है कि बीते कई वर्षों से चुनावी समर मे जनप्रतिनिधियों के मात्र आश्वासन पर ही गांववासी जिंदा है और विकास की राह तक रहे है । किंतु नेताओं ने हर समय अपना स्वार्थ तो हल कर लिया पर गांव वाले आज भी नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है ।
गोदी ग्राम वासी आज भी बारिश के समय गांव से बाहर जाने में बहुत परेशानी महसूस करते है
गांव के सभी तरफ बने उबड़ खाबड़ कच्चे पगडंडी रास्ते, ओर छतिग्रस्त नाले रोजाना अनहोनी वाली दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते है । सरपंच हो या जनपद प्रमुख, ओर विधायक, सांसद सभी जनप्रतिनिधियों ने अनेको बार भरोसा तो दिया कि आपकी समस्याएं हम दूर करेंगे , पर आज तक दोबारा कोई भी नेता लौटकर गोदी नहीं आया , इस तरह के खुले आरोप अब गांव वाले लगा रहे है , इतना ही नही अब ग्रामीणजन खुलकर बोल रहे है कि अब जब तक हमारी इन विकट समस्याओं का निदान नही होगा हम किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे , चुनाव का बहिष्कार करेंगे । और किसी भी नेता को गांव में घुसने भी नहीं देगे ।



Post A Comment: