राजनीति सरंक्षण प्राप्त अपराधी कर रहे हमला वन्यप्राणियों वन कर्मचारियों का खतरे में जीवन,
शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारी लाल फीता दायें हाथ की कलाई पर बांधकर दर्ज कराएंगे विरोध,
मध्यप्रदेश वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश शाखा सीहोर ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन..

सीहेार,  एमपी मीडिया पाइंट 

विभिन्न घटनाओं से आक्रोशित वन अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरूवार को  जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर मध्यप्रदेश वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के उप प्रांतीयध्यक्ष कमलेश दोहरे के नेतृत्च एवं जिलाध्यक्ष शेलेष सिंह की उपस्थित में मूख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर प्रगति वर्मा को ज्ञापन दिया। 
शुक्रवार को वन कर्मचारी लाल फीती दाये हाथ की कलाई पर खेद प्रकट करेगें। जिस के बाद  सात दिनों तक मुख्यमंत्री को वन कर्मचारियों के द्वारा सुरक्षा की मांग को लेकर पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। 

वन अधिकारियों कर्मचारियों ने कहा की वन कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं को पुलिस प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। राजनीतिक फायदे के लिये वनों को नष्ट कराया जा रहा है। राजनीति सरंक्षण प्राप्त अपराधी वन कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर रहे है वन्यप्राणियों और वन कर्मचारियों का जीवन खतरे में बना हुआ है। 
वनों और वनप्राणियों सहित वन रक्षकों को प्राण घातक नुकसान पहुंचाने वाले  राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त बदमाश खुलेआम घुमतेे है। ऐसे संकट की घड़ी में राजनीतिक फायदे के लिये वनों को नष्ट कराया जाना एवं  कर्मचारियों पर हमला किये जाने वालो पर कड़ी कार्यवाही नहीं किए जाने से सभी कर्मियों में आक्रोश बना हुआ है। सरकार को ठोस नीति बनाकर सुरक्षा प्रदान की जाने की मांग को लेकर विरोध स्वरूप संघ द्वारा गुरुवार को मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है।

ज्ञापन सौंपते समय भूपेंद्र सिंह, श्रीराम कुवेर, नारायण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, हेमंत भास्कर, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक बेदी, उमेश मीना, सुनील गौर, केजी त्यागी, नजमा, मधू, रचना शर्मा, ज्योति राठौर, रातेंद्र सिंह, आशीष नमचरिया, शेलेंष कुमार सिंह, राजेंद्र मालवीय, अमित त्यागी, अमर रावत, रमेश गहरेलाल, कपिल यादव, अमर सिेंह, राजेश जाटव, श्याम सिंह,जितेंद्र ठाकुर, यशवंत गोयल आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: