बुधनी, एमपी मीडिया पाइंट  

ग्राम जोनतला मे किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान एकत्रित हुएl कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी दीपक चौहान ने कहा कि किसान को अब दलगत राजनीति से हटकर एक अलग संगठन बनाना चाहिए राजनीतिक दल विपक्ष में रहकर किसान हितेषी होते हैं और सत्ता पाते ही किसान विरोधी हो जाते हैं राजनेताओं ने किसानों को हमेशा गुमराह किया है हमारे क्षेत्र के कुछ किसानों को अभी तक चने का भुगतान नहीं हुआ नर्मदा क्षेत्र में धान की फसल बाढ़ के पानी में डूब कर बर्बाद हो गई इसका बीमा मिलने में काफी समय लगेगा सरकार को चाहिए कि फिलहाल किसानों को अगली फसल के लिए धान की मुआवजा राशि दी जानी चाहिएl इस मौके पर राकेश चौहान के अलावा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थेl
Share To:

Post A Comment: