दहेज लोभियों को भेजा जेल

शाजापुर, एमपी मीडिया पाइंट 

 न्यायालय जेएमएफसी  शुजालपुर द्वारा दहेज लोभी आरोपीगण 1- शेख मुकीम पिता शेख हकीम उम्र 22 वर्ष , 2- जरीना बी पति शेख हकीम उम्र 45 वर्ष निवासीगण नरोला का जेल वारंट बनाकर जेल भेजा ।  

सहा.जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि, 08 सितंबर 2020 को सायं 05:10 बजे मृतिका राशिदा बी को जली हुई स्‍थि‍ति मे ईलाज के लिए सिविल अस्‍पताल शुजालपुर सिटी लाया गया। उसकी हालत ज्‍यादा खराब होने से उसे ईलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया। उसी दिन रात 09:20 बजे ईलाज के दौरान ह‍मीदिया अस्‍पताल में उसकी मृत्यु हो गई। मर्ग जॉच के दौरान साक्षीगण ने कथनों में बताया कि, आरोपी शेख मुकीम और जरीना बी मृतिका राशिदा से दहेज में फ्रीज,मोटरसायकल, सौफा आदि सामान नहीं लाने की बात पर उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताडित करते थे। मृतिका का तलाक होने के बावजुद मृतिका को शेख मु‍कीम बहला फुसलाकर ले गया ।

 आरोपीगण के विरूद्ध थाना शुजालपुर सिटी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। आज दिनांक 24/09/2020 को आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया। जहां से उनका जेल वारंट बनाकर  जेल भेजा गया।

Share To:

Post A Comment: