लूट के आरोपी को जेल भेजा...
शाजापुर, एमपी मीडिया पाइंट
न्यायालय सीजेएम शाजापुर द्वारा लूट के आरोपी मजहर उर्फ भूरा पिता आजाद खां निवासी चोबदाखाडी मस्जिद के पीछे शाजापुर हाल सिल्वर कालोनी इंदौर को जेल वांरट बनाकर जेल भेजा गया। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली शाजापुर पर दिनांक 12 सिंतबर 2016 को दर्ज करायी। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया।
--------------
आरोपी को जेल भेजा...
शाजापुर, एमपी मीडिया पाइंट
न्यायालय जेएमएफसी शाजापुर श्रीमती शर्मिला बिलवार ने आरोपी भरत कुमार पिता रामप्रसाद अग्रवाल निवासी देवली मुबारकपुर, पोलाय अवन्तिपुर बडोदिया को जेल भेजा। आरोपी ने फरियादी राजेश से 25 हजार रूपये की अवैध मांग की व रूपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट थाना लालघाटी शाजापुर पर दर्ज करायी। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया।



Post A Comment: