23 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई

वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 289 है


सीहोर 08 अक्टूबर,2020

एमपी मीडिया पाइंट

     स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 24 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 7 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति गल्ला मंडी, नेहरु कॉलोनी, नमक चौराहा, कस्बा, बडि़याखेड़ी, वार्ड नंबर 30 एवं पुलिस लाईन के निवासी हैं।

आष्टा से 6 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जो खामखेड़ा वैजनाथ, बुधवारा आष्टा के निवासी हैं। इछावर नगर सहित रामपुरा एवं लालाखेड़ी कुल 3 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

बुधनी के वार्ड नंबर 10 रेहटी के वार्ड नंबर 9 एवं पीलीकरार से 6 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। श्यामपुर के दुपाडिया एवं कटपोन से 1-1 व्यक्ति कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। श्यामपुर के सुआखेड़ी से 2 व्यक्ति पॉजीटिव मिले हैं। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 289 हो गई है।
 आज कुल 10 व्यक्तियों को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1385 हो गई है। जिले संक्रमण से मृत्यु संख्या 37 हो गई है।

Share To:

Post A Comment: