नाबालिक के साथ अश्‍लील हरकत करने वाले आरोपी को जेल भेजा
 


शाजापुर,  एमपी मीडिया पाइंट

न्यायालय विशेष न्‍यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं द्वितीय अपर सत्र न्‍यायाधीश शाजापुर द्वारा आरोपी भूपेन्‍द्र पिता अनारसिंह सोलंकी उम्र 42 वर्ष निवासी राजपूत बस्‍ती ग्राम बाईहेडा जिला शाजापुर को जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया।
रमेश सोलंकी अति. डीपीओ शाजापुर ने बताया कि, आरोपी ने पीडिता के साथ अश्‍लील हरकत व मारपीट की।
 पीडिता ने घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली शाजापुर पर दर्ज करायी। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसका जेल वांरट बनाकर जिला जेल शाजापुर भेजा गया।
----------------
 
चाकूबाजी करने वाले को भेजा जेल...

शाजापुर,  एमपी मीडिया पाइंट

जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्‍यायालय जेएमएफसी शुजालपुर द्वारा आरोपी जुबेर खां पिता बाबू खां उम्र 27 वर्ष निवासी प्रेम नगर कॉलोनी शुजालपुर मंडी का  जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।
    संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार दिनांक 13.09.20 को सुबह 10:20 बजे फरियादी मुबिन अपनी बेल्डिंग की दुकान पर था। उस समय जुबेर उधारी के 2 हजार रूपये फरियादी से मांगने आया तो फरियादी ने उससे कहा कि रूपये शाम तक दे दूंगा। तो आरोपी ने  गालिया दी। फरियादी ने मना किया तो आरोपी ने अपनी पेंट से चाकू निकाला और फरियादी को चाकू बाये कान के उपर मारा जिससे खुन निकलने लगा। आरोपी ने धमकी दी की अगर शाम तक रूपये नहीं दिये तो जान से खत्‍म कर दूंगा। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट थाना शुजालपुर मंडी पर की। बुधावार को न्‍यायालय द्वारा आरोपी का  जेल वारंट बनाकर उसे उप जेल शुजालपुर भेजा गया।

Share To:

Post A Comment: