नई दिल्‍ली:
 केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान का निधन हो गया है. वह पिछले कई दिनों से बीमार थे. हाल में ही उनके दिल की सर्जरी हुई थी. 74 वर्ष की आयु में उन्‍होंने अंतिम सांस ली. पुत्र चिराग पासवान ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि पापा...अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं

Share To:

Post A Comment: