अस्पतालों मे सात माह पसरा रहा सन्नाटा....

कोरोना ने व्यक्ति ही नहीं , डेंगू,टाइफाइड,मलेरिया सहित कई बिमारियों को भी निगला...

इछावर, शिवराजसिंह राजपूत                     एमपी मीडिया पाइंट


गत मार्च माह से कोरोना ने सीहोर जिले मे अपना तिपांया मांडना शुरु किया था, नगर से लेकर अनेक गांवों मे अपनी धमाकेदार आमद दर्ज कराई जो अब भी कायम है। हजारों संक्रमित जहां अस्पतालों मे भर्ती हुए वहीं तीन दर्जन से अधिक संक्रमित व्यक्तियों की मौत भी हो गई। लेकिन कोरोना ने अपना दबदबा अन्य प्रकार की बीमारियों पर भी बरकरार रखा। इसी वजह से(शायद) अस्पतालों मे ओपीडी व आईपीडी की संख्या लगातार गिरती गई। और कोरोना ने अन्य सभी बीमारियों को देखते ही देखते "खो" कर दिया।

सीहोर जिले मे इछावर अस्पताल के आंकड़े चौंकाने वाले साबित हो रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना मे अस्पताल पहुंचने वालों की संख्या बेहद कम है। आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष मार्च 2019 से सितंबर 2019 तक यानि 7 माह मे ओपीडी की कुल संख्या-68 हजार 210 थी। जो इस वर्ष (मार्च से सितंबर) 2020 मे घटकर मात्र 41हजार 775 ही रह गई।

इसीप्रकार गत वर्ष मार्च से सितंबर के बीच आईपीडी संख्या 8 हजार 067 थी जो चालु वर्ष मे (मार्च से सितंबर के बीच) घटकर केवल 3 हजार 894 रह गई।

उपरोक्त आंकड़े बताते हैं कि गत सात माह मे कोरोना ने मानवों के साथ-साथ अनेक बिमारियों को भी अपना ग्रास बनाया। यही कारण है कि डेंगू,टाइफाइड,मलेरिया सहित अनेक बिमारियों का तो नामो-निशां मिट गया।

आंकड़े एक नजर मे...


--------

   यह कहते हैं बीएमओ डॉ बीबी शर्मा....


Share To:

Post A Comment: