आंवलीघाट पर आपदा बचाव दल तैनात
फाइल |
सीहोर 08 अक्टूबर,2020 एमपी मीडिया पाइंट
पिछले कुछ दिनों से लाशें उगल रहा आंवली घाट को मौत का घाट नहीं बनने देने को लेकर प्रशासन ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है।
कलेक्टर अजय गुप्ता के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट कमांडेट होमगार्ड अनिल सिंह कुशवाह द्वारा जिले की रेहटी तहसील अंन्तर्गत आंवलीघाट पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के दृष्टि से एसडीआरएफ एवं होमगार्ड संयुक्त टीम मय बचाव सामग्री के तैनात की गई है।
गठित दल में सैनिक अनिल गौर-9926522434 एक मोटर बोट विथ इंजन के साथ, हरिओम वर्मा-8878092467 10 लाईफ जैकेट के साथ, संजय वर्मा-9229016485 पांच लाईफ-बाय के साथ, नितेश सेन-9589660980 तीन टार्च के साथ, महेश कीर-9691920572 एक आस्का लाईट के साथ, प्रभुदयाल-9691589990 तीन रस्से के साथ नर्मदा नदी के आंवलीघाट पर तैनात रहेंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों आंवली घाट पर हुए लगातार तीन हादसों के बाद नागरिकों द्वारा सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे।


Post A Comment: