पगरिया घाटी पर इछावर निवासी व्यक्ति के साथ लूटपाट
आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट
गुरुवार दोपहर 12 बजे इंदौर भोपाल हाईवे पर पगारिया घाटी पर इछावर निवासी राहुल पिता चंदर मालवीय के साथ दो अज्ञात लुटेरों ने मोबाइल आदि सामान की लूटपाट की और रफूचक्कर हो गए। घटना की रिपोर्ट पार्वती थाने मे देर रात दर्ज की गई है।
वही जानकारी अनुसार अलीपुर की मयूर कॉलोनी में एक वृद्ध विधवा महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। उक्त महिला के सोने का मंगलसूत्र ,टॉप्स, मोबाइल आदि लुटेरे लूटकर ले गए।पार्वती थाना प्रभारी प्रवीण जाधव मौके पर पहुंचे और सीसी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश प्रारंभ की ।वृद्ध महिला रिपोर्ट के लिएपार्वती थाने पहुंची।


Post A Comment: