क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर गिरोह हुआ सक्रिय,
एक हप्ते में दो जगह हुई वारदात,
ग्रामीण क्षेत्रों मे चोरी की वारदातों मे इज़ाफ़ा..
भाऊँखेड़ी, एमपी मीडिया पाइंट
इनदिनों भाऊँखेड़ी सहित आसपास के गाँवों में चोर गिरोह बहुत तेजी से सक्रिय हो गया है।बीती रात नजदीकी ग्राम बरखेड़ा कुर्मी से लगभग 2 लाख रुपये कीमत के बकरा-बकरी चोरी हुए है।
बताया जाता है कि ग्राम के स्वरूप सिंह चावड़ा के यहाँ लगभग 35 बकरा बकरी थे जिनकी कीमत 2 लाख बताई जा रही है जिन्हे बीती रात चोर पूरे बकरा-बकरी ले गए मात्र 5 छोटे बच्चे बचे हैं।
इसी तरह पिछले शुक्रवार की रात ग्राम प्रतापपुरा से भी लगभग एक दर्जन बकरा बकरी चोरी हुए थे इनमें ग्राम के कमोद सिंह की 6 बकरी,कुमेर सिंह की 4 व सुरेश की 2 बकरी चोर ले गये जिनकी कीमत लगभग सवा लाख बताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक़ चोरों का चोरी करने का अंदाज ही अलग सामने आया है जिसके अनुसार कोई बकरा बकरी आवाज नहीं करे इसके लिए चोर अपने साथ ताजी हरी सब्जी,हरि पत्ती लेकर आते हैं ताकी बकरे-बकरी आराम से उन्हें खाते रहे व कोई आवाज न हो और वह चोरी की घटना को आसानी से अंजाम दे सकें।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों मे चोरी की वारदातों मे तेजी से इजा़फा हो रहा है। 12 और 13 सितंबर की दरमियानी रात कांकरखेड़ा निकास स्थित वर्मा किराना स्टोर्स पर भी शटर तोड़ते हुए करीब 90 हजार रुपये मूल्य के माल पर चोरों ने हाथ साफ किया। थाना इछावर मे अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण कायम किया गया है।


Post A Comment: