आम के रसिकों के लिए अच्छी खबर

         -------------------------------------------

अगर फसल सही-साट उतरी तो "आम" नहीं रहेंगे "खास" 

राजेश बनासिया,भाऊँखेड़ी


यदि प्रकृति ने सांथ दिया और कोई आसमानी-सुल्तानी नहीं हुई तो इसबार इछावर क्षेत्र मे फलों का राजा " आम " मार्केट मे छप्पर फाड़ आमद दर्ज कराने वाला है।

ग्राउंड रिपोर्ट यह है कि इस समय आम का हर वृक्ष फूलों से इस कदर सजा है कि उसके आगे सोलह श्रंगार भी पनाह मांगते नज़र आ रहे। कई वृक्ष मे तो पत्तियाँ ही नज़र नहीं आ रही,  फूल ही फूल दिखाई दे रहे। क्षेत्र के बुजुर्गों के अनुसार तीन दशक के बाद आम के उजड़े चमन मे रिकार्ड तौड़ बहार दिखाई दे रही, अब सिर्फ़ मौसम पर निर्भर करता है कि वह दगा न दे। 

गौरतलब है कि "आम" को लेकर इछावर की राष्ट्रीय स्तर पर "खास" पहचान है यहां का लंगड़ा,कलमी,बादामी,बंबईया,चौसर,गुड़िला,बताशिया,नीलम,चौसरी,गोलिया आदि किस्म का आम मुंबई मे इछावर के नाम से बिकता है वहां के रसिकों को सीजन मे इछावरी आम की  बेसब्री से प्रतिक्षा रहती है। ऐसे मे  प्रकृति इसबार उनके लिए "सब्र का फल मीठा" आने के संकेत दे रही है।
Share To:

Post A Comment: