खराब मौसम ने बड़ाई किसानों की चिंता,
घबराए किसान काट रहे गैहूं की कच्ची फसल,
भाऊँखेड़ी, एमपी मीडिया पाइंट
इस साल किसानों की चिंताएं कम होने का नाम ही नही ले रही ताजा स्थिति यह है कि मौसम दिन मे तीन बार मिजाज बदल रहा है।अभी कुछ दिनों पहले भयंकर ठंड से जहाँ फसलों को काफी नुकसान हो गया था वहीं अब एक बार फिर किसानों के माथे पर खराब मौसम की मार पड़ रही है अभी क्षेत्र में गेहूँ कटाई का कार्य शुरु ही हुआ है और रोजाना छाने वाले घने बादलों ने किसानों की चिंताएं एक बार फिर बड़ा दी है जिससे किसान उस गेहूं की फसल को भी काटने को मजबूर हो गए जो अभी पूर्ण रूप से पककर तैयार नही हुई। लसूड़ियाराम के किसान बुलाकी वर्मा से पूछा गया कि अभी तो गेंहू कटाई में देर है फिर आप इतनी जल्दी क्यो कटाई कर रहे है तो किसान ने बताया की अगर ओलो की मार पड़ गई तो ये भी हाथ मे नही रहेंगे गैहूं की चमक फीकी पड़ जाएगी और दाम भी कम हो जाएंगे इसलिए ही कटाई कार्य चालू कर दिया।किसान कमल वर्मा ने बताया कि शरबती गैहूँ को जल्दबाजी मे काटना पड़ रहा है क्योंकि वह अन्य नस्ल की तुलना मे अच्छे दामों मे बिकता है।खराब मौसम के चलते क्षेत्र में आनन फानन में गेहूं कटाई का कार्य तीव्र गति से करना पड़ रहा है।


Post A Comment: