सड़कों पर दौड़ रहे हैं ओवरलोड वाहन,
 हादसों का बना रहता है डर,
जिले में तेजी से बढ़ रहा सड़क हादसों का ग्राफ

सुरज वर्मा, इछावर
एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर तहसील क्षेत्र में ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं इन पर अंकुश लगाने के लिए ना तो आरटीओ और न ही पुलिस विभाग कोई कार्यवाही कर रहा इसी लापरवाही के चलते ओवरलोड वाहनों में खुलेआम भूसा, सरिया, सीमेंट भरे जा रहे हैं इसके अलावा गांवों की ओर जाने वाले वाहनों मे सवारियों को वाहनों के छतों पर बैठा कर ले जाया जा रहा है इसके चलते कई बार यह वाहन हादसों का शिकार हो जाते हैं। जिससे कई लोगों की जान अबतक जा चुकी है।

एक तरफ सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी तरफ चालक ओवर लोडिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं, वह मनमानी करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों से लेकर ट्रकों व अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक सामान भरकर उसका परिवहन कर रहे हैं। इससे उनके पलटने की संभावना बनी रहती है जिन ट्रैक्टर ट्रालियों का उपयोग कृषि कार्य के लिए  किया जाना था, उनका उपयोग किसान हरएक कार्य में करने लगा हैं इस समय ट्रैक्टर ट्रालियों और ट्रकों में तिरपाल बांधकर क्षमता से अधिक भूसा भरकर उनको दूसरी जगह ले जाया जा रहा है हाल यह है कि उसे इस तरह से भरा जा रहा है कि तिरपाल दोनों तरफ लटकता हुआ जाता है जिससे उनके पलटने की संभावना बनी रहती है, जब यह ट्रेक्टर-ट्रॉली और ट्रक सड़क से निकलते हैं तो दूसरे वाहनों को निकलने तक की जगह नहीं मिलती है ऐसे में कई बार रोडों पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है, यह वाहन कई बार नगर के अन्दर से निकलते हैं जिससे इस दौरान लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
 इन ओवरलोड वाहन की वजह से यातायात अधिक प्रभावित हो रहा है यह समस्या पिछले कई समय से बनी हुई है इसके बावजूद भी इस तरफ कोई ना तो आरटीओ का ध्यान है और न ही पुलिस विभाग के अफसर गौर फरमा रहे हैं।
ओवरलोड वाहन हादसों का कारण बनने के सांथ-स़ांथ यातायात में भी विघ्न डालते हैं और कई बार रास्ते में पलट जाने के कारण ट्रैफिक जाम का भी कारण बनते हैं लोगों ने पुलिस से इन ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

यातायात नियमों का उलंघन और लापरवाही के कारण सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है वही देखने में आ रहा है कि ओवरलोड वाहनों के कारण अक्सर हादसे हो रहे हैं सड़क पर चलते हुए आम नागरिक हादसों का शिकार हुए, भूसा आदि से भरे हुए ट्रकऔर ट्राली अक्सर सड़कों पर खड़े देखे जा सकते हैं निर्धारित मात्रा से अधिक भरकर एक चक्कर में अधिक पैसा कमाने की लालसा लिए ऐसा किया जाता है जो इनकी और दूसरे वाहन सवार लोगों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है जिससे की ओवरलोडिंग वाहनों से हो रहे हादसे पर लगाम लग सके।
Share To:

Post A Comment: