शांति समिति की बैठक मे की गई शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील,
होली मे पानी के बजाए रंगा-रंग गुलाल का हो प्रयोग


इछावर,   एमपी मीडिया पाइंट 

रविवार को जनपद कार्यालय के सभा कक्ष मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे दो महिने के दौरान आगामी सभी त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाये जाने की अपील की गई।

बैठक मे निर्णय लिया गया कि पूरे त्यौहार ऐसे हर्षोल्लास से मनाए जाएं कि किसी भी संप्रदाय के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। त्यौहार मनाने मे मादक पदार्थों का प्रयोग न किया जाए,होली ऐसी मनाई जाए कि जिसमे पानी का अपव्यय न हो अधिक से अधिक रंगारंग गुलाल का प्रयोग किया जाए। जिन्हें रंग से परहेज है उन्हें कदापि रंग न लगाया जाए, जुलूस का मार्ग परंपरागत रहेगा। आपत्तिजनक नारों का इस दौरान इस्तेमाल न किया जाए।
बैठक मे निर्णय लिया गया कि त्यौहार के 24 घंटे पहले से मांस-मदिरा की दुकानें तबतक बंद रहें जबतक कि त्यौहार पूर्ण न हो जाएं।
त्यौहार के दौरान पानी की आपूर्ति नगर परिषद करेगी वहीं  बिजली की सुचारु रुप से व्यवस्था मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सुपुर्द रहेगी।

बैठक मे एसडीएम आदित्य जैन,तहसीलदार आरएस मरावी,टीआई अरविंद कुमरे,एडवोकेट अनिल चांडक,पार्षद सुनील चांडक,पार्षद सादिक मेव, अजयसिंह खोकर,एडवोकेट अनीस कुरैशी,वहीद नायता आदि विशेष रुप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: