एमपी मीडिया पाइंट टीम
-----------------------------
राजेश बनासिया,हुकुमसिंह मेवाड़ा,शिवराजसिंह राजपूत,सूरज वर्मा
इछावर
सोमवार को समूचा क्षेत्र देवाधि देव महादेव के जयकारों से गूंज उठा, इछावर सहित गांव-गांव के शंकर मंदिरों मे शिवभक्तों का दर्शनार्थ तांता लगा रहा बड़ी संख्या मे महिलाएं भी दर्शन करने मंदिरों मे पहुंची। अभिषेक,भंडारे के आयोजन हुए।
------------------------------------------------------
भाऊँखेड़ी
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयो में लगे बोल बम के जयकारे
आज समूचे क्षेत्र में शिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के सांथ मनाया गया गया ब्लाक के गांव भाऊँखेड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लग गया शिव भक्तों की अपार संख्या थी जिससे लोगो को कई घंटों रुकने के बाद गर्भगृह में दर्शन करने का मौका मिला। सुबह भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। भाऊँखेड़ी के समीपवर्ती ग्राम नरसिंहखेड़ा,मोहनपुर लेंडी,लसूड़ियाराम,कांकरखेडा, जमोनिया हटेसिंह में भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास के सांथ मनाये जाने के समचार हैं। इसी कड़ी में ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर में आज रात को भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है।
------------------------------------------------------
ब्रिजिशनगर
महाशिवरात्रि का त्यौहार हर वर्ष की भांति हर्षोल्लास से मनाया गया। महाशिवरात्रि का त्यौहार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्रिजिशनगर में बड़े धूमधाम से मनाया गया भगवान भोलेनाथ के दरबार में जलाभिषेक,दुग्धाभिषेक किया गया। दही,मक्खन,गन्ने के रस से भी अभिषेक किया गया और भगवान भोले के दरबार में हवन पूजन एवं कन्याभोज के भी आयोजन हुए।भजन-संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सोमवार को भगवान भोले के मंदिर से पूरे गांव में विशाल जुलूस निकाला जिसमे बड़ी संख्या मे शिवभक्त शामिल रहे।
-----------------------------------------------------
फांगिया
महाशिवरात्रि हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूम धाम और परंपरा के सांथ मनाई गई ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के त्यौहार पर भगवान भोले का अभिषेक भक्तों ने गन्ने के रस, दूध, दही, जल से किया और बिलपत्र अर्पित किए गए। अभिषेक के बाद भोलेनाथ के दरबार में हवन पूजन एवं भजन संगीत, कन्याभोज के आयोजन हुए। भोलेनाथ भगवान के मंदिर से शोभायात्रा भी निकाली गई। फांगिया, गुराड़ी, नादान, समापुरा,बोरदीकला, गाजी खेड़ी,कनेरिया गांवों मे भी महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम के सांथ मनाए जाने के समाचार हैं।






Post A Comment: