कालेज छात्र-छात्राओं को नहीं मिल रहा आवास योजना का लाभ,
प्रोफेसर कहते यह योजना ही फालतू की . . .

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट   

शा महाविद्यालय इछावर मे शासन द्वारा प्रदत आवास योजना के फार्म जमा कराने के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है फिर भी इछावर कालेज मे फार्म जमा नहीं हो पा रहे हैं यहां पदस्थ प्रोफेसर फार्म जमा करने के बजाए छात्रों से कहते हैं कि सरकार की यह योजना ही फालतू की है इसे बंद कर देना चाहिए। उक्त बात नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय महाविद्यालय इछावर  के छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन मे कही।

मंगलवार को इछावर कालेज के छात्र तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए आवास योजना के फार्म जमा नहीं होने की बात कही।सौंपे हुए ज्ञापन छात्रों ने कहा कि कालेज के प्रोफेसर द्वारा आवास योजना के फार्म जमा नहीं किए जा रहे इसी वजह से 40-50 छात्र-छात्राएं परेशान हैं। प्रो आरबी मरकान कहते हैं कि इस वर्ष आवास योजना के फार्म नहीं डल रहे यह शासन की फालतू योजना है इसे तो बंद कर देना चाहिए। फिर भी यदि फार्म जमा करना है तो उसके लिए चैकबुक अनिवार्य  है मकान मालिक को भुगतान  चैक  द्वारा किया जाए जबकि हम छात्र-छात्राएं आरटीजीएस की रसीद प्रस्तुत कर चुके हैं।
अब छात्र-छात्राओं की समस्या यह है कि यदि  उन्हें बैंक से चैकबुक लेना पड़ी तो पेनकार्ड भी पहले बनवाना  पड़ेगा और इस प्रक्रिया से गुजरने मे 15-20 दिन लग जाएंगे,तबतक आवास योजना के फार्म जमा करने की तिथि निकल चुकी होगी एवं आचार संहिता भी लागु  हो जाएगी।
छात्रों का कहना है कि प्रोफेसर द्वारा हमे हरदिन नई-नई आवश्यकता बताकर परेशान किया जा रहा हमसे कहते कि होस्टल मे जाकर रहो। होस्टल वाले कहते हैं कि 10 सीट सिर्फ़ एसटी  विद्यार्थियों के लिए थी वैसे भी सत्र पूरा हो चुका है।
 ज्ञापन सौंपते हुए राहुल,रामप्रसाद,दीपक,ऋतु,पूजा,रोशनी,मधु,ज्योति,दीपिका,वीरेंद्र,नीरजदास,वर्षा आदि ने एसडीएम से आवास योजना के फार्म जमा कराने की बात कही।
-----------------
मेरे द्वारा विद्यार्थियों की समस्या को संज्ञान मे ले लिया गया है कल बुधवार को खुद कालेज पहुंचकर निराकरण कराऊंगा।
                       आदित्य कुमार जैन
                      एसडीएम,इछावर
Share To:

Post A Comment: