प्रतिबंध के बावजूद चल रहा बोरिंग



                  देखें-सुने बोरिंग का दृश्य
               हाल मुकाम पालखेड़ी का खेत

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

प्रतिबंध के बावजूद इछावर क्षेत्र मे अवैध रुप से नलकूप खनन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। नागरिक बताते हैं कि जो बोरिंग हो रहे हैं उसके पीछे जिम्मेदारों की मौन स्वीकृति है!! एक बोरिंग का सौदा 70 हजार रुपये मे तय होना बताया जा रहा है। पिछले पखवाड़े नादान रोड पर दो किलोमीटर दूर चलती हुई मशीन भी हाथ आ गई थी लेकिन मशीन वालों ने न जाने कौन सा मंत्र मौके पर ऐसा फूंका कि मशीन ही पलक झपकते पर्दे से मंजर बदल गई।

अभी फिर इछावर के पालखेड़ी गांव मे दड़ेगम बोरिंग मशीन चल रही है वहाँ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं लेकिन प्रशासन क्यों नहीं!!
हम इसबात का भी खुलासा कर देंगे की मशीन किसके खेत पर और कहाँ चल रही लेकिन बशर्त कि प्रशासन हाथ ऊँचे कर दे।
Share To:

Post A Comment: