रंगपंचमी चल समारोह मे जमकर बरसे गुलाल-अबीर,
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
सोमवार को रंगपंचमी चल समारोह मे दो घंटे तक गुलाल-अबीर की वर्षा होती रही, डीजे-ढोल की धुन-थाप पर हुरियारों का जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से निकला।जुलूस की खासबात यह रही की युवाओं ने विभिन्न स्वांग रचा रखे थे और पीछे चल रही बग्गी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। चल समारोह के दौरान एसडीओपी प्रकाश मिश्रा,टीआई अरविंद कुमरे सहित पुलिस बल मौजूद रहा। इछावर तहसील के ग्राम भाऊँखेड़ी,ब्रिजिशनगर,फांगिया,गाजीखेड़ी,नादान,मुवाड़ा,सेमलीजदीद,बोरदी,नयापुरा से भी रंगपंचमी पर्व उत्साह से मनाए जाने समाचार हैं।



Post A Comment: