अग्रवाल महिला मंडल द्वारा लक्की गेम प्रतियोगिता और फाग महोत्सव का आयोजन,

 गणेश वंदना के सांथ हुआ शुभारंभ

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहर के भोपाल नाका स्थित कार्यमंगलम परिसर में दोपहर दो बजे से अग्रवाल महिला मंडल ने फागोत्सव और लक्की गेम सहित अन्य गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


 जानकारी देते हुए अग्रवाल महिला मंडल की जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि फाग महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने श्रद्धा से भाग लिया।
 महिलाओं ने विभिन्न फाग गीत प्रस्तुत कर पुष्प वर्षा की तथा गुलाल लगा एक दूजे को होली की शुभकामना दी। 

 अग्रवाल महिला मंडल द्वारा हर वर्ष होली के पश्चात फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं एक सांथ शामिल होकर विभिन्न फूलों और गुलाल के साथ फाग महोत्सव का आयोजन करती हैं। मधुर संगीत के दौरान महिलाओं ने जमकर फाग खेला और लक्की गेम प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया।
Share To:

Post A Comment: