थाना जहांगीराबाद पुलिस की बड़ी सफलता,
फरारी काट रहा इनामी बदमाश धराया,
इंदौर-भोपाल पुलिस ने चोरी के मामलों मे फरार बदमाश पर घोषित किया था इनाम,
बदमाश को बेशुमार अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार,
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट
लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद बली द्वारा लगातार बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है उसी के परिपालन में आज शनिवार को थाना जहांगीराबाद पुलिस ने फरारी इनामी मोहम्मद असलम पिता मोहम्मद इस्माइल 42 वर्ष निवासी आम वाली मस्जिद जहांगीराबाद को मुखबिर की सूचना पर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद असामाजिक तत्वों मे हड़कम्प की स्थिति है।
जानकारी अनुसार थाना जहांगीराबाद में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई के उक्त फरारी इनामी दो प्लास्टिक की बोरियों में अबेध देशी शराब लेकर पुल पात्रा नाले के पास खड़ा है सूचना विश्वसनीय होने पर थाना प्रभारी निरंजन शर्मा, एएसआई कलीमुद्दीन, प्रधान आरक्षक अकील खान, आरक्षक मेघ खत्री द्वारा घेराबंदी कर मोहम्मद असलम को अवैध शराब सहित पकड़ा जिसके कब्जे से प्लास्टिक की दो बोरियों में अवैध देशी शराब मिली जिसे खोल कर चेक करने पर 150 देशी प्लेन मदिरा तथा 150 क्वार्टर लाल देशी शराब, 300 क्वाटर देशी शराब जिसकी कीमत ₹21000 मिली जिसे विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी मोहम्मद असलम के कब्जे से आवेद शराब जप्त होने पर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में विधिवत गिरफ्तार किया गया पूर्व से फरार आरोपी मोहम्मद असलम के विरुद्ध थाना मिसरोद के अपराध क्रमांक 109/ 15 धारा 379 के भैंस चोरी के प्रकरण में फरार हो कर 299 CrPC मे चालान पेश किया गया था।
बतादें कि आरोपी मोहम्मद असलम की गिरफ्तारी के थाना मिसरोद द्वारा कई प्रयास किया गए थे लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस
उपमहानिरीक्षक इरशाद बली द्वारा ₹2500 का इनाम घोषित किया गया।पुलिस अधीक्षक दक्षिण संपत उपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलीम खान के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरंजन शर्मा एएसआई कलीमुद्दीन एवं प्रधान आरक्षक अकील खान आरक्षक मेघ खत्री द्वारा फरार आरोपी से अवैध शराब सहित उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
ज्ञातव्य हो कि फरार इनामी मोहम्मद असलम पूर्व में भी इंदौर के भैंस चोरी प्रकरण में फरार होने से इंदौर पुलिस द्वारा ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था।



Post A Comment: