इछावर: दिनभर चली पुलिस की चालानी कार्रवाई
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
शुक्रवार को इछावर पुलिस ने दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान के दौरान चालानी कार्रवाई करते हुए करीब तीन हजार रुपये राजस्व की वसूली की।थाना टीआई अरविंद कुमरे के मुताबिक पुलिस ने इछावर थाने के सामने वाहन रोक कर चालकों को सावधानी के गुर भी सिखाए।कुल 11 दो पहिया वाहनों का इस दौरान चालान भी किया कुछ वाहनों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। कुमरे के अनुसार पिछले एक माह से जारी पुलिस की यह चालानी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
आज की कार्रवाई मे टीआई अरविंद कुमरे के अलावा उप निरीक्षक एके रघुवंशी,आरक्षक हरभजन मेवाड़ा,छगनलाल,तिलक राम वर्मा सहित इछावर थाना स्टाफ मौजूद रहा।


Post A Comment: