राजगढ़, एम पी मीडिया पॉइंट

शिवराजसिंह राजपूत/ब्रजमोहन चंद्रवंशी


सारंगपुर के ग्राम किसनखेड़ी मे अपने आप ही निकल रही ट्यूबवेल से पानी की तेज धार,

जमीन की सतह पर बह रहा अनवरत पानी ,जिसे देखने के लिये जहां एक ओर ग्रामीणों का हुजूम पहुंच रहा वही कुछ लोग ईश्वरीय चमत्कार मान इसकी पूजा अर्चना भी कर रहे है।


राजगढ़ जिले के सारंगपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम किसनखेड़ी के एक किसान ओमप्रकाश पिता बाबूलाल ने परेशान होकर अपने खेत में ट्यूबवेल कराने की योजना बनाई। बोरवेल्स के संचालक को उन्होने ट्यूबवेल  काम दिया। बोरिंग मशीन से जब ओमप्रकाश वर्मा के खेत में बोरिंग का काम किया जाने लगा तो 200 फीट तक एक बूंद भी पानी नही मिला बल्कि 200 फीट तक सिर्फ धूल उडती रही जिससे किसान ओमप्रकाश  निराश हो गए परंतु उन्होने हिम्मत नही हारी और बोरिंग मशीन वाले से कहा कि ट्यूबवेल खनन कराने में उनकी और राशि भले ही खर्च हो जाये लेकिन 300 फीट की गहराई तक बोरिंग की जाये।

250 फीट बाद पानी का स्रोत मिलना प्रारंभ हुआ और जमीन के अंदर पानी का ऐसा स्रोत मिला कि 500 फीट तक पहुंचते पहुंचते पानी इतना अधिक पानी मिला कि 510 फीट से ज्यादा गहराई में बोरिंग मशीन बंद हो गई। भूमि के अंदर मिले पानी का यह स्रोत इतना जबरदस्त है कि बगैर सबमर्सिबल पम्प के ही ट्यूबवेल से सतह के उपर खेत में पानी बह रहा है।
बोरिंग मशीन के संचालक  ने बताया कि उनके द्वारा कई वर्षो से क्षेत्र में बोरिंग करने का कार्य किया जा रहा है परंतु पहली बार पानी का ऐसा स्रोत उन्होने इस क्षेत्र में देखा है। उन्होने बताया कि क्षेत्र के ट्यूबवेल में सामान्यत: दो से तीन इंच पानी मिलता है परंतु इस ट्यूबवेल में 10 इंच से अधिक पानी है। सतह के ऊपर बगैर सबमर्सिबल पम्प के बह रहे पानी को देखने के लिये जहां एक ओर ग्रामीणों का हुजूम उमड रहा है वही दूसरी ओर ग्रामीण इसकी पूजा अर्चना भी कर रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: