सीहोर,   एमपी मीडिया पाइंट

नसरुल्लागंज तहसील के छिदगांव मे रेत माफियाओं के बुलंद हौसले मंगलवार रात उस वक्त उजागर हो गए जब उन्होंने प्रशासनिक अमले को कार्रवाई करने से काफी देर तक रोके रखा और अधिकारियों से दढ़ेगम बहस करते रहे। राजस्व एवं माईनिंग विभाग के अधिकारी बिना पुलिस बल की सहायता के खनन माफियाओं को माकूल जवाब देते रहे और आखिरकार माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करने मे सफल रहे।

माफिया के इशारे पर ग्रामीणों ने नसरुल्लागंज एसडीएम बृजेश
सक्सेना,तहसीलदार, माईनिंग अधिकारी आरिफ खान,खुशबू वर्मा को काफी देर तक घेरे रखा और बहसबाजी करते रहे लेकिन एसडीएम बृजेश सक्सेना के सख्त रवैये के आगे उनकी एक न चली और कार्रवाई होती रही। काफी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी मे प्रशासनिक कार्रवाई अभी भी जारी है एवं उक्त कार्रवाई के चलते खनन माफियाओं मे भगदड़ की स्थिति देखी जा रही है।
Share To:

Post A Comment: