प्रदेश की 70 बेटियों के हाथ पीले कराएंगे बाबूलाल मिस्री,
गणेश मंदिर के पीछे होगा सामुहिक निशुल्क विवाह सम्मेलन,
विश्वकर्मा मेवाड़ा सुतार समाज कल्याण समिति और ओमश्री विश्वकर्मा विकास परिषद ने किया ध्वज लगाकर भूमि पूजन
सीहेार, एमपी मीडिया पाइंट
विभिन्न समाजों की 70 से अधिक गरीब कन्याओं के पिता बनकर समाजसेवी बाबूलाल मित्री कन्यादान करेंगे। चिंतामन गणेश मंदिर के पीछे स्थित भूमि पर शनिवार को निशुल्क सामुहिक विवाह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन गुरूवार को विधिवत मेवाड़ा सुतार समाज कल्याण समिति प्रदेशाध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा और बके द्वारा ध्वज लगाकर किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों गांवों कस्बों शहरों से परिचनों के साथ पहुंचकर वर वधु परिणय सूत्र में बंधेंगे। गायत्री शक्तिपीठ परंपरानुसार वर वधु अग्नि के समक्ष सात फेरे लेंगे। भव्य आयोजन में प्रदेश भर से दस हजार से अधिक वर-वधु के परिजन सम्मिलित होंगे।शहर के प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर बिजोरा मार्ग स्थित भूमि पर भव्य आयोजन की तैयारियां समिति के द्वारा शुरू कर दी गई।वर-वधु और परिजनों के लिए 70 से अधिक अस्थाई निवास पंडाल बनाए जा रहे है। समिति के रवि विश्वकर्मा ने बताया की इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सर्व विश्वकर्मा समाज संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाज के वरिष्ठजनों एवं नगर पालिका परिषद सीहेार का सहयोग मिल रहा है। ओम विश्वकर्मा विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट किशन विश्वकर्मा के मुताबिक निशुल्क विवाह आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल मित्री विश्वकर्मा समाज सहित अन्य समाजों की गरीब कन्याओं का विवाह पूर्ण नि:शुल्क करा रहे है। जबकी वर-वधु को आयोजन समिति गृहस्थी का समान सहित अन्य सामग्री प्रदान कर रहीं है। परिणय सूत्र में बंधने जा रहे वर-वधु को आशिर्वाद देने के लिए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि समासेवीगण पहुंचेंगे। आयोजन समिति के डॉ गोविंद विश्वकर्मा, डीओ विश्वकर्मा, नन्दराम विश्वकर्मा, रामचंद्र विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, देवकरण विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा, भागीरथ विश्वकर्मा, शिवनारयण विश्वकर्मा, रामदयाल विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, रामस्वरूप विश्वकर्मा, मनोहर विश्वकर्मा सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने सामुहिक कार्यक्रम मेें पहुंचने की अपील नागरिकों से की है।



Post A Comment: