एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सामूहिक रूप से श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना,
चर्च में प्रार्थना कर क्रूस यात्रा भी निकलेगी,
प्रभु मसीह के पुन: जन्म लेने की खुशी में आज ईस्टर मनाया जाएगा,
गुड फ्राइडे का मतलब आत्म समर्पण व संयम- फादर अजय इक्का
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
शहर के नदी चौराहा स्थित लूर्द माता कैथोलिक चर्च में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रार्थना सभा और क्रूस यात्रा निकाली गई, इसमें क्रूस के सात वचनों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।
गुड फ्राइडे के तीसरे दिन रविवार को प्रभु मसीह के पुन: जन्म लेने की खुशी में ईस्टर मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे पर आयोजित कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रार्थना भी की।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान लूर्द माता चर्च के फादर अजय इक्का ने बाइबिल का पाठ किया। सांथ ही अपने प्रवचन में गुड फ्राइडेे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुड फ्राइडे का मतलब व्रत, आत्म समर्पण और संयमित जीवन बिताना है। प्रभु के दुखों को स्मरण करना है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने माता-पिता का आदर मरते दम तक किया। आज की भावी पीढ़ी अपने माता-पिता को कितना आदर देती है? आज प्रभु यीशु के भक्त हर जगह दिखाई देते हैं। विशेष प्रार्थना के सांथ सभा का आयोजन
नदी चौराहा स्थित लूर्द माता कैथोलिक चर्च में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेष प्रार्थना के सांथ एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान फादर श्री इक्का ने कहा कि गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के द्वारा दिए गए बलिदान का स्मरण करते हुए शत-शत नमन करता हूँ। प्रभु यीशु ने अपने अंतिम वचनो में क्षमा और प्रेम को सर्वोच्च बताते हुए इंसानियत एवं मानव-कल्याण की राह पर चलने का संदेश दिया, जो आज भी प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि रविवार को ईस्टर मनाया जाएगा।



Post A Comment: