हर्षोल्लास के सांथ मनाई अंजनी पुत्र पवन सुतहनुमानजी की जयंती 
इछावर/फांगिया/ब्रिजिशनगर, एमपी मीडिया पाइंट
समूचे इछावर क्षेत्र मे श्रीहनुमान जयंती का त्योहार धूमधाम के सांथ मनाया गया। अलसुबह से ही श्रीबजरंग मंदिरों मे हनुमान भक्तों का तांता लगना शुरु हो गया था। नगर के प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर, पुराना बस स्टेंड,नादान रोड,एक्सलेंस स्कूल,ग्रामदेवी एवं गांव तालाब स्थित बजरंग मंदिरों मे दिनभर पूजा,पाठ,हवन आदि के धार्मिक आयोजन चलते रहे।नगर मे भव्य चल समारोह भी निकाला गया। गांवतालाब स्थित बजरंग मंदिर प्रांगण मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारों लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
भाऊँखेड़ी के शिवालय मे भी हनुमानजी की प्रतिमा के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे।यहां भी दिनभर धार्मिक आयोजन चलते रहे सभी कार्यक्रमों मे ग्रामीणों ने उत्साह के सांथ भाग लिया।
ब्रिजिशनगर,फांगिया क्षेत्र मे हनुमान जयंती हर साल की तरह इस साल भी बड़े धूमधाम से मनाई गई हनुमान भक्तों नेे हनुमान मंदिर पर महाआरती,सुंदरकांड,भजनसंगीत,हवन-पूजन के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। प्रसाद वितरण किया गया हनुमान मंदिर से बजरंगबली की पताका जुलूस धूमधाम से निकाला। ग्राम फांगिया, ब्रिजिशनगर,कनेरिया, गाजीखेड़ी,बावरियाचोर, गुराड़ी,नादान, समपुरा, बोरदीकाला आदि गांव मे भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।
शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक आयोजनों के अवसर पर बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।



Post A Comment: