भाजपा के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह ने अनूपपुर जिले के दो स्थानों पुष्पराजपुर एंव कोतमा मे ली जनसभाएं,
कहा- झूठ के पायों पर खड़ा है कांग्रेस का शासन,न जाने कब चल पाए !
ट्रांसफर उद्योग फलफूल रहा प्रदेश मे



शहडोल, एमपी मीडिया पाइंट 

सभाओं के शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन कहा कि यह कांग्रेस दलवीर सिंह, इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू वाली कांग्रेस नहीं है कांग्रेस झूँठा बोल रही है कर्जा माफ नही कर रहे अगर मैं मुख्यमंत्री होता तो कब के आप सभी के खातों में पैसा आ गया होता किसी को बेरोजगारी भत्ता नही मिला झूँठ बोलते है कांग्रेसी लोग, कमलनाथ कह रहे है ढोर चराओ - बैंड बजाओ यही रोजगार है।बेईमान कांग्रेस ने मेरे द्वारा दिये जाने वाले अन्तिम संस्कार के पैसे भी बंद कर दिए। कमल नाथ के राज में एक ही काम चल रहा है बस ट्रांसफर और वो भी पैसे ले कर किये जा रहे हैं,कांग्रेस के राज में डकैत पैदा हो गए कब तक चले ये सरकार भरोसा नहीं है।

 शिवराज सिंह चौहान ने कहा मैं लोकसभा चुनाव नही लड़ूंगा मैं दिल्ली में जा कर नही बैठूंगा मैं इस सरकार के छाती पे मूंग दलूंगा मैं जनता के सांथ कदम से कदम मिला कर लड़ता रहूंगा इस कांग्रेस से।
अभिनंदन पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे मोदी जी ने कहा अगर अभिनंदन को खरोंच आई तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे और अभिनंदन 48 घंटे में देश वापस आ गए ये मोदी ही कर सकते थे राहुल गांधी नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के राजेन्द्रग्राम में भाजपा प्रत्याशी हिमाद्रि सिंह के पक्ष चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि पुष्पराजगढ़ की बेटी है हिमाद्री मेरी भांजी भी है,स्व दलपत सिंह की बेटी श्रीमती रूपमती सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष मेरी दूसरी बेटी है,आज तीन लोग याद आ रहे हैं,स्वर्गीय दलपत सिंह परस्ते जननायक,स्वर्गीय दलबीर सिंह,राजेश नंदनी जी,ये तीनो ने जनता का मान सम्मान बढाया,उन्ही के रास्ते में हिमाद्री चल रही है,कांग्रेस अब दलबीर सिंह वाली नही रही,मेरी सरकार नही है,कांग्रेस सरकार आई राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्जा माफ करने की बात कही थी,उन्होंने कहा था नही तो मुख्यमंत्री बदल दूंगा,और मोबाइल में मैसेज अभी भी भेज रहे है,चिंता न करें कर्जा माफ कर दिया जाएगा, शिवराज सिंह चौहान ने कहा पैसा न ढेला अमरकंटक क मेला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्पराजगढ़ में जन सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 2500 और एम पी में 1750 रुपये,नोजवानो को 4000 रुपये देने की बात भी झूंठी,अब तो मामा याद आता होगा,जब बिजली के बिल, बिजली गुल और शिक्षा पर मामा याद आता होगा,बेटा बेटी के पैदा होने पर व तीर्थ आदि में मामा याद आएगा,अंतिम संस्कार के 5000 भी कांग्रेस ने छीन लिया,उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुये कहा कि 
राहुल और कमलनाथ मुझसे लो मेरी जनता से नही,सभी योजना हमने बनाई,में कितने काम गिनाऊँ सब बन्द,एक ही काम चल रहा है कमलनाथ के राज्य में ट्रॉन्सफर,बोलो जय तुम क्या क्या खरीदोगे हर चीज बिकती है,
पूरे मध्यप्रदेश को लूट लिया सिर्फ ट्रांसफर चल रहा है,डकैतों को हमने पहले भगा दिया था, अब कांग्रेसियों ने डकैती चालू कर दी है,चित्रकूट के मासूमो की हत्या को याद कर उन्होंने कहा यदि में होता तो सो नहीं पाता,तीन सीट और मिलती तो मामा ही मुख्यमंत्री होता,में जोड़ तोड़ की सरकार नही पूरी अपनी सरकार बनाऊंगा।

शिवराज ने शहडोल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हिमांद्री सिंह के पक्ष मे अनूपपुर जिले के कोतमा मे गांधी चौक की आमसभा को संबंधित करते हुए कहा 
 कि विधासभा में हमे वोट ज्यादा मिला है और सीट उन्हें ज्यादा मिल गई हैं।जब हम सरकार बनाएंगे बहुमत की बनाएंगे यह सरकार लगड़ी है।
जहाँ जहाँ जाता हूं लोग कहते है मामा बहुत याद आते है जब जब बिजली जाती है मामा याद आते है छतीसगढ़ में 2500 किवंतल धान खरीद रहे है मेरे किसानों ने क्या बिगड़ा है राहुल गांधी जी!राहुल गांधी झूठे हैं।
कमलनाथ sms कर रहे कि किसान को आपका कर्जा माफ का आचार संहिता के बाद देखेंगे
किसान परेशान घूम राह हैं
नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कह रहे हैं  पर किसी को 4000 रुपए नही मिला रोजगार के नाम पर कमलनाथ कह रहे है ढोर चराओ।
Share To:

Post A Comment: