अक्षय तृतीया सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
इछावर/फांगिया, एमपी मीडिया पाइंट
गेहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज की केंद्रीय कार्यकारणी के निर्देशानुसार अक्षय तृतीया 7 मई को होने बाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है। जिसमे तहसील शुजालपुर के अकोदिया रोड बस स्टेण्ड, मोहम्मद खेड़ा-खेड़ीनगर में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन समिति गठित की गई
समाज के केंद्रीय अध्यक्ष केदार सिंह मण्डलोई, केंद्रीय उपाध्यक्ष फूलसिंह मेवाड़ा, क्षेत्रिय अध्यक्ष शाजापुर हरिसिंह मण्डलोई के अनुसारमोहम्मद खेड़ा से अजबसिंह,
ओमप्रकाश मेवाड़ा (अध्यापक),डॉ धीरज सिंह राजपूत, खेड़ीनगर से नरेन्द्रसिंह,कु.भोजराज मेवाड़ा, अकोदिया से अचल सिंह,तेजसिंह मेवाड़ा
शुजालपुर से जसमत सिंह, लखन सिंह मेवाड़ा, कालापीपल से हेमराज सिंह,गजराज सिंह सहित अन्य सामाजिक बंधु आयोजन समिति सामूहिक विवाह सम्मेलन की सभी व्यवस्था करेंगे।
इसके साथ ही मोहम्मद खेड़ा- खेड़ीनगर मे होने बाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की जानकारी देते हुये समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी नहर सिंह बघेला, प्रभु सिंह ,एडवोकेट धनसिंह,दौलत सिंह मण्डलोई प्रकाश मेवाड़ा ने सयुक्त रूप से बताया की अक्षय तृतीया के अवसर पर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होने के कारण घर से विवाह पूर्णतः प्रतिबंधित है ।
युवासंगठन केंद्रीयअध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मण्डलोई, प्रवक्ता दीपक सिंह ठाकुर।
मीडिया प्रभारी गब्बर मेवाड़ा ने बताया कि समाज द्वारा विवाह सम्मेलन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है जिसमे हिन्दू रीति रिवाजों, पंडित पुरोहितों द्वारा पूरे विधि विधान से विवाह सम्पन्न किया जाता है।
सामाज को फिजूलखर्च रोकने और अन्य कुरूतियों को दूर करने के लिये सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया को किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा कहा गया है कि इच्छुक सामाजिक बंधु जल्द से जल्द अपना पंजीयन करवा लें।


Post A Comment: