नर्मदांचल से एमपी मीडिया पाइंट के लिए  शिवराजसिंह राजपूत की रिपोर्ट


5अपैल 2019,     चेत्र नवरात्रि के एक दिन पूर्व अमावस्या के अवसर पर  आंवलीघाट,नीलकंठघाट,और नेमावर घाट पहुंच हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान किया। धार्मिक परंपरानुसार पितृमोक्ष अमावस्या के चलते सभी श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की खुशी के लिए मां नर्मदा में डुबकी लगाई। 

इस पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने अबतक नेमावरघांट,आवलीघांट, नीलकंठघांट पहुंचकर नर्मदा नदी मे डुबकी लगाते हुए पुण्य लाभ ले चुके हैं और अभी भी बड़ी संख्या मे भक्तगण नर्मदा किनारे जमे हुए हैं।भारी भीड़ के चलते मध्य प्रदेश पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। और प्रशासन द्वारा करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई गई जा रही वही बिजासन धाम सलकनपुर में भी भारी देवीभक्तों की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है माता के दरबार मे ज्यादातर सीढ़ियों वाले रास्ते से की लोगों की आवाजाही चल रही है। शौकीन लोग या वृद्धजन ही रोपवे से ऊपर पहंच रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: