Home
इछावर
मप्र
इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर सड़क दुर्घटना मे तीन व्यक्ति घायल
बाइक को टक्कर-कट मारकर ट्रक फरार, तीन घायल

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर अज्ञात ट्रक एक बाइक को टक्कर-कट मारकर फरार हो गया,इस दुर्घटना मे बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इछावर अस्पताल लाया गया जहां से तीनों को सीहोर रेफर किया गया है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर गुराड़ी जोड़ के नजदीक इछावर से नसरुल्लागंज की ओर जा रहे अज्ञात ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर-कट मार गिरा दिया जिससे बाइक सवार भोपाल निवासी राजेश-32, उसका पुत्र नितिन-12 एवं एक 55 वर्षीय महिला गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इछावर अस्पताल लाया गया जहां से तत्काल सीहोर रेफर किया गया है।
Back To Top
Post A Comment: