एनसीईआरटी दिल्ली की टीम ने किया इछावर ब्लाक के स्कूलों का भ्रमण, शैक्षिक गतिविधियों को बारीकी से जांचा

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 


शुक्रवार को विकासखंड के शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय का राष्ट्रीय शैक्षिक एवं अनुसंधान केन्द्र नई दिल्ली से 25 सदस्यीय टीम ने भ्रमण किया। टीम ने विद्यालयों में दक्षता उन्नयन एवं आन्नंदायी शिक्षा की गतिविधियों के बारे में जाना परखा एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के सांथ बैठक की।

टीम ने शासकीय माध्यमिक शाला दुदलाई, हिम्मतपुरा एवं शासकीय प्राथमिक शाला बीजाभेरू व कोलूखेडी का भ्रमण किया । टीम के सदस्यों द्बारा शिक्षकों को दक्षता उन्नयन के बारे में जानकारियां दी गई सांथ ही सदस्यों ने बच्चों के पढाई के स्तर को परखा ।

एनसीआरटी की टीम बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों तथा उनकी उपलब्धि स्तर से काफी नजर आए। निर्देशक एनसीईआरटी ने आगे इन गतिविधियों को अधिगम प्रतिफल से जोडने पर जोर दिया।निर्देशक ने कहा कि अब आवश्यकता विद्यालय  स्तर पर जाकर शिक्षकों को प्रशिक्षित करें ताकि शिक्षक सीधे कक्षा में लागू कर सके  उसके बाद टीम द्वारा बीआरसी कार्यालय में बीईओ  बीआरसीसी बीएसी बीजीसी एवं जन शिक्षकों के सांथ समीक्षा बैठक की एवं शालाओं में गुणवत्ता स्तर मे सुधार करने पर विचार किया गया।

 
टीम में प्रो. ऋषिकुमार सेनापति निर्देशक एनसीईआरटी दिल्ली,अशोक पारिक सहायक संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल, प्रो. नित्यानंद प्रधान प्राचार्य,ए के श्रीवास्तव डीन एनसीईआरटी,प्रो. श्रीधर श्रीवास्तव डीन एनसीईआरटी, अम्बादत्त तिवारी विभागाध्यक्ष एनसीईआरटी, पवन सुधीर एनसीईआरटी, प्रो. बी.नंद ठाकुर प्राचार्य आर आई ई शिलांग,प्रो. श्रीकांत प्राचार्य आर आई ई मैसूर,डा. वीरपाल सिंह एनसीईआरटी दिल्ली,प्रो. डी के दास आर आई ई भुवनेश्वर,प्राचार्य     अजमेर,ए के श्रीवास्तव डीपीसी सीहोर,एम एस नेटी बीईओ,राजेश त्रिपाठी डाईट सीहोर,गुलाबसिंह वर्मा बीआरसीसी सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: