शुक्रवार को भी चला महा चेकिंग अभियान
अकोदिया, एमपी मीडिया पाइंट
अकोदिया नगर में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से चुनाव आयोग पुलिस कप्तान
शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन व अकोदिया थाना प्रभारी पार्वती गोर की उपस्थिति में पुलिस थाना अकोदिया के मेन रोड पर प्रतिदिन महा चेकिंग अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही है जहां चेकिंग के दौरान छोटी बड़ी गाड़ी की कागजातों की जांच पड़ताल कर दोषी पाए जाने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जाती रही, वहीं टू व्हीलर चालक पर भी चालानी कार्रवाई का प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने केे बाद से ही पुलिस थाना अकोदिया द्वारा प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें रोड से निकलने वाले प्रत्येक वाहनों के पेपरों की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जा रही है।उक्त अभियान में पुलिस थाना अकोदिया की थाना प्रभारी पार्वती गोर,एसआई श्री राम वर्मा,एसआई मुकुल यादव, धर्मेंद्र परस्ते, देवेंद्र दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी चेकिंग अभियान में शामिल रहे।यहां देर शाम तक अधूरे पेपर वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही।


Post A Comment: