साध्वी प्रज्ञा बोली- जब देश सुरक्षित होगी तभी हम विकास कर पाएंगे


सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

इन्होंने हिंदुत्व आतंक कहा, धर्म को आंतक कहा, हमारे भारत की संस्कृति को जिस प्रकार से कलंकित किया उसका इस बार निर्णय होगा। जिनके अंदर आंतक होता है वह सीधे पाकिस्तान जाते हैं। जो भी आंतकवादी बैठे हैं उनसे यह जी लगाकर बात करते हैं उन्हें सम्मान देते हैं। देश पर मरने और जीने वाले लोगों को यह आतंकवादी बताते हैं। इसलिए यह धर्म युद्ध है राष्ट्रवादी युद्ध में धर्म की विजय होगी।

शुक्रवार को सीहोर मुख्यालय पर पहुंची भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने यह बात पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं।

पत्रकारों द्वारा हेमंत करकरे के संबंध में सवाल पूछने पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वो विषय हमारी पीडा का है संवेदनाओं से जुडा है वो बाते जब मुझे याद आती हैं तो हम अकेले में रोते हैं। विकास के मुद्दे पर सवाल का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि यह देश जब सुरक्षित होगा तभी हम विकास कर पाएंगे। मोदी ने जो पांच वर्ष में विकास किया आपके समक्ष है कांग्रेस ने 70 वर्ष शासन किया जो गड्ढे  किए उन्हें भरा। भारतीय जनता पार्टी देश हित के लिए कार्य करती है समाज हित और समृद्धि के लिए कार्य करती है। मेरा ट्वीटर, फेसबुक अकाउंट मैं आज तक नहीं चलाई पाई हूं, हमारे सेवक, कार्यकर्ता,देशभक्त चलाते थे। मैंने स्पष्ट कहा है कि अकांउट में मैं स्वयं आऊंगी और अगर हैंग होते हैं तो स्पष्ट करेंगे।

साध्वी प्रज्ञा शुक्रवार को सीहोर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंची थी जहां उन्होंने चिंतामन गणेश मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन किए।चिंतामन श्रीगणेश मंदिर पर दर्शन पर उन्होंने प्रण लेते हुए कहा कि वह जीतने के बाद ही गले मे माला पहनेंगी।

Share To:

Post A Comment: