विदिशा संसदीय सीट से टक्कर रेत के व्यापारी और कृषि कारीगर के बीच:मंत्री पटवारी,
उच्च शिक्षामंत्री को लोगों ने अवगत कराया पेयजल एवं खेल मैदान की समस्या से
इछावर/भाऊँखेड़ी, एमपी मीडिया पाइंट
उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी शुक्रवार को इछावर विधानसभा क्षेत्र के 8-10 गांवों के दौरे पर रहे। उनकी नुक्कड़ सभाओं का उद्देश्य विदिशा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल के पक्ष मे प्रचार करना था जो उन्होंने किया भी, लेकिन उन्हें सभाओं के दौरान स्थानीय व क्षेत्रीय समस्याओं से भी रुबरु होना पड़ा।
कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी भी मंत्री पटवारी के सांथ थे।
विदिशा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव काँग्रेस उम्मीदवार शैलेन्द्र पटेल की सभाओं का दौर क्षेत्र में चल रहा है इसी कड़ी में आज शुक्रवार को ब्लाक के गांव भाऊँखेड़ी में बस स्टैंड पर तपती दोपहर 2 बजे एक चुनावी सभा हुई जिसमें पटवारी ने अपने संबोधन में कहा की भाऊखेड़ी गांव को देखने की बड़ी लालसा थी जहाँ से 5 योजना विधायक रहे व एक योजना मंत्री रहे तब भी यहां का कोई विकास नही हुआ। बीजेपी उम्मीदवार रमाकांत भार्गव पर निशाना साधते हुए कहा कि अबकी बार लोकसभा चुनाव दो ऐसे उम्मीदवार लड़ रहे जिसमें बीजेपी उम्मीदवार भार्गव रेत व्यापारी है वही कांग्रेस उम्मीदवार कृषि का कारीगर है।अब फैसला आपके हाथों में है कि किसे आपको चुनना है!
कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया। खासबात यह रही कि वक्ताओं ने मालवी भाषा मे ही अपने भाषण देते हुए अपनी बात श्रोताओं के गले उतारी। मौजूद नागरिकों के सांथ पूर्व सरपंच लखन पटेल ने गांव के खेल मैदान और पेयजल संकट की समस्या से जीतू पटवारी को अवगत कराया लेकिन आदर्श आचार संहिता के चलते वह कोई उत्तर नहीं दे पाए। शुक्रवार को मंत्री पटवारी ने इछावर विधानसभा के दीवड़िया,खेरी,लसूड़ियाकांगर,मोगराराम,आमाझिर,गुड़भेला आदि गांवों मे पहुंच सभाओं को संबोधित किया।

Post A Comment: