आमने-सामने की भिड़ंत, तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल,
रेफर किया सीहोर 



इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट  

शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे इछावर से दो किलोमीटर दूर नसरुल्लागंज मार्ग पर धनपाल ढाबे के नजदीक दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत मे तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए।

जानकारी अनुसार बावड़ियानोआबाद निवासी सुनेरसिंह मेवाड़ा उम्र 35 अपने ससुर के सांथ इछावर से वापस गांव लौट रहा था तभी नसरुल्लागंज तरफ से आ रही ग्राम जूनापानी निवासी किसी अज्ञात व्यक्ति की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर मे तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुए जिन्हें 108 वाहन से इछावर अस्पताल लाया गया और वहीं से जिला चिकित्सालय सीहोर रेफर किया गया है।
दुर्घटना मे घायल दो व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Share To:

Post A Comment: