चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथमहाजन ने नागरिकों को बांटे कपड़े के झोले शहर में चलाया गया नो टु सिंगल यूज प्लास्टिक प्रोडक्स अभियान
सीहोर 02अक्टूबर 2019एमपी मीडिया पाइंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर बुधवार को भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में पहुंचकर नो टु सिंगल यूज प्लास्टिक प्रोडक्स अभियान चलाया गया। भाजपा नेता महाजन ने अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा पर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात भाजपा नेता महाजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए।
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानों और घरों पर पहुंचकर एवं बाजार में रहागीरों फल सब्जि विक्रेताओं को प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में कपड़ों के झोलो का वितरण कर नागरिकों को किसी तरह से पर्यावरण के लिए घातक प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प भी दिलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाना है प्रदुषण से बचाना है शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना के नारे भी लगाए प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को संबांधित करते हुए भाजपा नेता महाजन ने कहा कि प्लास्टिक देश के पर्यावरण जल वायू के लिए हानीकारक है मोदीजी ने देशहित में उक्त अभियान शुरू किया है। अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थक शामिल रहे।


Post A Comment: