25 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव,
वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 276..


सीहोर 07 अक्टूबर ,                    2020
एमपी मीडिया पाइंट

     मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 25 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 4 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति पॉपर हाउस चौराहा, बडियाखेडि, गंगा आश्रम, गुलाब विहार के निवासी हैं। आषटा के वार्ड नंबर 17, बजरंग कॉलोनि, मेन रोड़ मेहतवाड़ा, सेवदा पगारिया हाट से 7 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं।


नसरुल्लागंज अन्तर्गत 7 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जो निलकंठ रोड़, वार्ड नंबर 11, इंदौर रोड़, के निवासि हैं। बुदनि के वार्ड नंबर 10 एवं 12 से 1-1 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। इछावर के दुदलई से 2 व्यक्ति क रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

श्यामपुर के दुपाडिया एवं कटपोन से 1-1 व्यक्ति कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 276 हो गई है। आज कुल 25 व्यक्तियों को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1375 हो गई है। जिले संक्रमण से मृत्यु संख्या 37 हो गई है।

Share To:

Post A Comment: