गर्मी ने डाला मतदान की गति पर असर,
दोपहर 1:00 बजे तक 43 प्रतिशत मतदान,फिर दोपहर 3:00 बड़कर पहुंचा 57.39 प्रतिशत,
इछावर और ब्रिजिशनगर मे 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने तो इछावर मे 90 वर्षीय पुरुष मतदाता ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग
इछावर: व्हीलचेयर के सहारे किया 90 वर्षीय सेवानिवृत्त व्याख्याता आरडी शर्मा ने मतदान
102 वर्षीय नंदनी देवी मुकाती ने इछावर मे किया मतदान
ब्रिजिशनगर मे भी शतायु महिला अंतरी बाई ने डाला वोट
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
विदिशा एवं भोपाल लोकसभा क्षेत्र मे सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर कतारें लगना शुरु हो गई थी। काफी तेज गति से मतदान शुरु हुआ था। सूरज की तपिश जैसे-जैसे बड़ी वैसे-वैसे मतदान की गति धीमी होती गई। दोपहर 1:00 तक 43 प्रतिशत मतदान हो चुका था इसके बाद मतदान केन्द्रों पर भीड़ छंट गई। तेज गर्मी के कारण महिलाएं बहुत कम संख्या मे पोलिंग बूथ पर नजर आ रही हैं। दोपहर 3:00 बजे तक 57.39 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमे महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा कम है। अभीतक 68 हजार 860 पुरुष और 52 हजार 681 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके है।
इछावर के पोलिंग बूथ क्रमांक 222 पर 90 वर्षीय मतदाता आरडी शर्मा ने कूल्हे की हड्डी के आपरेशन होने के बावजूद भी मतदान केंद्र पहुंच उत्साह के सांथ मतदान किया। इछावर नगर के मतदान केन्द्र क्रमांक 213 मे 102 वर्षीय नंदनी देवी मुकाती ने मतदान किया वहीं इछावर विधानसभा के ब्रिजिशनगर मे 100 वर्ष से अधिक आयु की महिला अंतरी बाई ने अपने मत का प्रयोग किया।
इछावर: शैलेन्द्र पटेल ने ग्राम आमलारामजीपुरा मे किया मतदान
शाहगंज मे भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव मतदान करते हुए
इछावर विधायक करणसिंह वर्मा ने किया ग्राम जमोनिया हटेसिंह मे मतदान
फिलहाल सभी जगह से शांतिपूर्वक मतदान जारी रहने के समाचार है। प्रेक्षक मतदान केन्द्रों का लगातार दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं इछावर एसडीएम अंजू अरुण कुमार भी पलपल अपडेट हैं।
बतादें कि इसके पूर्व इछावर विधायक करणसिंह वर्मा ने ग्राम जमोनियाहटेसिंह और विदिशा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल ने ग्राम आमलारामजीपुरा पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विदिशा से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने शाहगंज मे अपना वोट डाला।







Post A Comment: