पुलिस ने शमन शुल्क के रुप मे वसूले 17 हजार रुपये

इछावर , एमपी मीडिया पाइंट 

शुक्रवार को थाना इछावर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सीहोर के निर्देशन में इछावर मंडी के सामने नसरुल्लागंज रोड पर वाहन चेकिंग कर बिना नम्बर , बिना कागजात , बिना हेलमेट , तीन सवारी में टू व्हीलर , फोर व्हीलर के 34 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर 17000/- शमन शुल्क वसूल किया।

 कार्यवाही में थाना प्रभारी इछावर अरविन्द कुमरे , पीएसआई अपर्णा भट्ट , आर हेमराज , घनश्याम , मोतीलाल , सैनिक छगन शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि इछावर क्षेत्र मे सैकड़ों वाहन नियम विरुद्ध प्रतिदिन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। खासबात यह है कि भंगार से जुगाड़ लगाकर लाए गए वाहनों से भी लोग जोखिम भरा सफर तय कर रहे हैं। उन पर भी कार्रवाई किए जाने की जरुरत नागरिक महसूस कर रहे हैं।

इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि वाहनों के सघन चेकिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share To:

Post A Comment: