वन विभाग की बड़ी कार्रवाई मौके से हर बार की तरह इस बार भी आरोपी फरार,

30 हजार रुपये की अवैध सागौन जब्त 

                     
                       फोटो फाइल 

हुकुमसिंह मेवाड़ा,फांगिया(इछावर)
एमपी मीडिया पाइंट  

सीहोर एसडीओ एसएस तोमर के निर्देश पर इ्छावर रेंजर के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इछावर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली उप रेंज ब्रिजिशनगर के अंतर्गत आने वाली बीट धाईखेड़ा,फांगिया एवं ब्रिजिशनगर से मुखबिर द्वारा सूचना मिली,डिप्टी रेंजर चंदर सिंह बिलाड़ा को की  धाईखेड़ा की और से बीती रात  सोमवार मंगलवार कि रात करीब 3.00 बजे एक बाइक आ रही है ब्रिजिशनगर की ओर एक बाइक पर 6 नग सागौन की सिल्ली बंधी हुई है वहीं के डिप्टी रेंजर चंदरसिंह बिलाड़ा अपने वन कर्मचारियों के साथ फांगिया जोड पर मौके पर पहुंचे, बाइक की घेराबंदी कर एक बाइक सहित  6 नग सागोन सिल्ली जप्त की और वन कर्मचारियों को अंधेरी  रात मे चकमा देकर वन आरोपी मौके से फरार हो गया वन माफिया एक बाइक सहित 6 नग सागौन की कीमत आकलन की गई है 30,000 रुपए, 

 वनकर्मी ब्रिजिशनगर रेंज के डिप्टी रेंजर चंद्रसिंह बिलाड़ा, चेतन प्रसादतिवारी, वनरक्षक ब्रिजिशनगर,चंदर वर्मा वनरक्षक कनेरिया प्रेम सिंह बारेला, वनरक्षक कालापीपल भूपेंद्र सिंह, वनरक्षक मुकेश ठाकुर,शंकर मालवीय आदि वनरक्षकों ने कार्रवाई को अंजाम देने मे विशेष भूमिका निभाई।
Share To:

Post A Comment: