आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कर रहे है पैसो की अनुचित मांग

     पीड़ित ग्रामीण अरविंद निवासी भाऊँखेड़ी

शिवराज सिंह राजपूत, इछावर 
एमपी मीडिया पाइंट  

इछावर ब्लाक की सबसे बढ़ी व मशहूर कही जाने वाली ग्राम पंचायत भाऊँखेड़ी पहले से ही किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती आई है।फिर चाहे मामला ग्राम में नाली निर्माण,रोड निर्माण से जुड़ा हो या फिर पेयजल समस्या का हो मगर एक बार फिर ग्राम पंचायत चर्चा में है कि अबकी बार ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और सहायक सचिव पर ग्राम के हरिजन मोहल्ला निवासी अरविंद मालवीय ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पंचायत के सरपंच सचिव पैसो की मांग करते हैं।
अरविंद को जब वहां से भी न्याय अबतक नहीं मिला तो उसने पूरी दास्तान मीडिया को सुनाई। 

अरविंद ने बताया कि हमारे मोहल्ले में तीस लोग है जो कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते है सभी के मकानों में अभी एक हप्ते पहले हुई बारिश का पानी भर गया था जिसकी सूचना ग्राम पंचायत को भी दी मगर पंचायत ने कोई पहल नहीं की वैसे ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव पर पैसे लेने व मांग करने का ये कोई पहला मामला नही है ऐसा ही एक मामला जनवरी 2018 में भी उजागर हुआ था उस समय ग्राम की बुजुर्ग महिला राधा बाई से सरपंच प्रतिनिधि डालसिंह मालवीय ने 6 हजार रुपये लिए थे उस समय जब जनपद अध्यक्ष  ओपी वर्मा एवं एसडीओ  पंथी ने जब पूरे मामले की जांच की तो सरपंच ने ये कहकर बुजुर्ग महिला के पैसे वापस दिए थे कि मैंने तो इनसे उधार पैसे लिए है आवास के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया।ऐसा ही मामला अब प्रकाश में आया है अब देखना यह है कि इसमें कार्यवाही किस हद तक होती है।
सबसे बड़ी बात यह है कि भाऊँखेड़ी पंचायत की लापरवाहियों का जिक्र सरेआम सोशल मीडिया पर भी बदस्तूर जारी है लेकिन प्रशासन अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया।

बतादें कि इस पूरे मामले पर पंचायत सचिव से बात करना चाही तो उनका मोबाइल सेलफोन बंद था।
Share To:

Post A Comment: